तबादला एक्सप्रेस: छत्तीसगढ़ वन विभाग में अधिकारियों का ट्रांसफर
CG ट्रांसफर लिस्ट: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 उप वन संरक्षकों का तबादला, छत्तीसगढ़ वन विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। 15 सितंबर के बाद, अब 22 सितंबर को एक और आदेश जारी हुआ है, जिसमें भारतीय वन सेवा (IFS) के 11 उप वन संरक्षकों (Deputy Conservator of Forests) का तबादला किया गया है।
सरकार के निर्देश पर जारी हुआ आदेश
राज्य सरकार के निर्देश पर, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जनक प्रसाद पाठक ने ये तबादला आदेश जारी किए हैं। यह प्रशासनिक फेरबदल प्रदेश की वन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया है।CG ट्रांसफर लिस्ट: वन विभाग में बड़ा फेरबदल
IFS अधिकारियों के तबादले की पूरी सूची:
-
लक्ष्मण सिंह: गरियाबंद से मुख्य वन संरक्षक कार्यालय रायपुर।
-
दुलेश्वर प्रसाद साहू: भानुप्रतापपुर से राज्य वन विकास निगम, रायपुर (प्रतिनियुक्ति पर)।
-
प्रेमलता यादव: रायपुर से कोरबा।
-
पुष्पलता टंडन: सारंगढ़ से मुख्य वन संरक्षक कार्यालय रायपुर।
-
शिशिगानंदन के: नारायणपुर से गरियाबंद।
-
बीएस सरोटे: बालोद से मुख्य वन संरक्षक कार्यालय रायपुर।
-
डॉ. वेकटेशा एमजी: महासमुंद से नारायणपुर।
-
चेतन कुमार अग्रवाल: कांकेर से बिलासपुर।
-
ऋषभ जैन: मनेन्द्रगढ़ से भानुप्रतापपुर।
-
विपुल अग्रवाल: जांजगीर-चांपा से सारंगढ़-बिलाईगढ़।
-
अभिषेक अग्रवाल: राजनांदगांव से बालोद।
2010 से 2022 बैच के अधिकारी शामिल
इस तबादला सूची में 2010 से 2022 बैच तक के अधिकारी शामिल हैं, जो विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत थे। इन तबादलों से प्रशासनिक दक्षता में सुधार आने की उम्मीद है।CG ट्रांसफर लिस्ट: वन विभाग में बड़ा फेरबदल
पहले भी हो चुके हैं बड़े बदलाव
यह पहली बार नहीं है जब वन विभाग में इतने बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं। इससे पहले 15 सितंबर को भी वन्य महकमे में प्रशासनिक फेरबदल हुआ था, जिसमें वन मंत्रालय ने 13 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों की तैनाती और प्रभार में बड़े पैमाने पर बदलाव किया था। ये लगातार हो रहे तबादले प्रदेश में वन प्रशासन को गति देने का संकेत देते हैं।CG ट्रांसफर लिस्ट: वन विभाग में बड़ा फेरबदल