कबीरधाम — छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू, कई केंद्रों पर तैयारी अधूरी. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी प्रक्रिया शुरू होनी है, लेकिन जिले के कई उपार्जन केंद्रों पर तैयारी अधूरी पाई गई है। जिला अधिकारियों के अनुसार, 103 खरीदी केंद्रों में से कई में अब तक चबूतरा निर्माण पूरा नहीं हुआ है।
धान खरीदी की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है, परंतु कई केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। जिला प्रशासन ने कहा कि निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
कबीरधाम जिला राज्य के प्रमुख धान उत्पादक जिलों में से एक है। हर वर्ष यहां बड़ी मात्रा में धान खरीदा जाता है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खरीदी 15 नवंबर से 31 जनवरी तक चलेगी।
स्थानीय किसानों ने कहा कि अधूरी तैयारियों के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ केंद्रों पर धान रखने के लिए भूंसे की ढेरियों का सहारा लेने की संभावना जताई गई है। किसानों का कहना है कि “प्रशासन ने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी तैयारी में देर की है।”
अधिकारियों ने बताया कि मौसम में अनिश्चितता को देखते हुए धान की सुरक्षा के लिए चबूतरा और कैप कव्हर दोनों जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि खरीदी शुरू होने से पहले अधिकतर केंद्रों पर कार्य पूरा कर लिया जाएगा।