Article Body
एशिया कप 2025: श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, चरित असलंका करेंगे कप्तानी, डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने आगामी एशिया कप 2025 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान युवा बल्लेबाज चरित असलंका के हाथों में सौंपी गई है। श्रीलंका 2022 में पाकिस्तान को हराकर आखिरी टी20 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर चुका है और इस बार भी वह अपने खिताब को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगा।
श्रीलंका की एशिया कप 2025 टीम:
चरित असलंका (कप्तान)
कुसल मेंडिस (विकेटकीपर)
पथुम निसांका
कुसल परेरा
कामिल मिशारा
दसुन शनाका
कामेंदु मेंडिस
वनिंदु हसरंगा
नुवानिदु फर्नांडो
दुनिथ वेलालागे
चामिका करुणारत्ने
महीश तीक्षणा
मथीशा पथिराना
नुवान तुषारा
दुष्मंथा चमीरा
बिनौरा फर्नांडो
टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण
श्रीलंकाई टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं को भी मौका दिया गया है। कुसल मेंडिस और कुसल परेरा जैसे अनुभवी बल्लेबाज टीम को स्थिरता प्रदान करेंगे, वहीं दसुन शनाका और वानिंदु हसरंगा जैसे ऑलराउंडर टीम को मजबूती देंगे। गेंदबाजी आक्रमण में महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो अपनी गति और स्पिन से बल्लेबाजों को परेशान करने में सक्षम हैं।एशिया कप 2025: श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, चरित असलंका करेंगे कप्तानी
चरित असलंका के नेतृत्व में, श्रीलंकाई टीम इस बार भी शानदार प्रदर्शन करने और एशिया कप का खिताब जीतने की उम्मीद कर रही है। टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी होंगी।एशिया कप 2025: श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, चरित असलंका करेंगे कप्तानी
Comments