Article Body
केंटकी एयरपोर्ट पर कार्गो प्लेन क्रैश में सात की मौत, 11 घायल
लुईविल (अमेरिका) — अमेरिका के केंटकी राज्य के लुईविल स्थित मुहम्मद अली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार शाम एक कार्गो विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हुए।
Shocking visuals of the plane crash in Louisville, Kentucky. Reports claim at least 25,000 gallons of jet fuel was onboard the aircraft at the time of crash. Multiple casualties likely.
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) November 4, 2025
pic.twitter.com/je7zVjNghT
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने कहा कि दुर्घटना शाम लगभग 5:15 बजे हुई, जब विमान होनोलूलू के लिए उड़ान भरने वाला था। गवर्नर एंडी बेशियर ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि विमान में आग लगने के बाद वह रनवे से कुछ दूर गिर गया। FAA और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि विमान में रखी लिथियम बैटरियां आग लगने का कारण हो सकती हैं।
🔥🛩EYEWITNESS FOOTAGE 🚨 UPS CONFIRMS PLANE WENT DOWN AFTER TAKEOFF FAILURE
— Kristy Tallman (@KristyTallman) November 5, 2025
A UPS aircraft suffered a reported failure during takeoff near Louisville. The company has confirmed an incident occurred. Federal investigation is now underway.
📹 photogsteve81#UPS #PlaneCrash… pic.twitter.com/cEz9uR5cTz
लुईविल पुलिस विभाग ने बताया कि घटना के बाद हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और आठ किलोमीटर के दायरे में निवासियों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि विमान में लगभग 25,000 गैलन जेट ईंधन भरा था, जिससे आग तेजी से फैल गई।
FAA ने कहा कि विमान के मलबे और ईंधन रिसाव को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय दमकल विभाग और पर्यावरण एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं। हादसे के कारण उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों पर मोड़ा गया है।
NTSB ने बताया कि विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है और विस्तृत तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट आने में कई सप्ताह लग सकते हैंl

Comments