Article Body
लखौली नहर टूटने से हाहाकार: घरों-खेतों में घुसा पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त, रायपुर के आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुकरा (लखौली) में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। लाखौली मुख्य नहर के अचानक टूट जाने से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। नहर का पानी घरों और खेतों में तेजी से भर गया, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
नहर फटने से मचा कोहराम
ग्राम कुकरा में लाखौली मुख्य नहर, पानी के तेज़ दबाव को झेल नहीं पाई और अचानक फट गई। नहर से निकले पानी की धारा इतनी तेज़ थी कि वह देखते ही देखते गांव के रिहायशी इलाकों और आस-पास के खेतों में घुस गया। लखौली नहर टूटने से हाहाकार: घरों-खेतों में घुसा पानी
फसलों को भारी नुकसान, ग्रामीण परेशान
नहर का पानी खेतों में भर जाने से धान और अन्य फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। किसानों की मेहनत पर पानी फिरता देख ग्रामीण चिंतित और आक्रोशित हैं। गांव के कई घरों में भी पानी घुस गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों और रास्तों पर जलभराव की स्थिति ने आवागमन को भी बाधित कर दिया है।लखौली नहर टूटने से हाहाकार: घरों-खेतों में घुसा पानी
प्रशासन को दी गई सूचना, कार्रवाई का इंतजार
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की जानकारी प्रशासन को दी। उन्होंने कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह, जिला सीईओ विश्वरंजन, एसडीएम आरंग अभिलाषा पैकरा और एसडीओ प्रमोद पाल को फोन पर सूचित किया। (आरंग समाचार) ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा समय पर कार्रवाई न होने से उनका गुस्सा बढ़ता जा रहा है।लखौली नहर टूटने से हाहाकार: घरों-खेतों में घुसा पानी
प्रशासन ने दिया त्वरित कार्रवाई का आश्वासन
प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि स्थिति को जल्द से जल्द नियंत्रित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। सिंचाई विभाग की टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है और नहर की मरम्मत का काम जल्द शुरू करने की तैयारी चल रही है।लखौली नहर टूटने से हाहाकार: घरों-खेतों में घुसा पानी
एसडीएम आरंग ने दिए निर्देश
आरंग की एसडीएम अभिलाषा पैकरा ने बताया कि गंगाधर खार के पास ग्राम कुकरा के प्रथम गेट पर नहर टूटने की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।लखौली नहर टूटने से हाहाकार: घरों-खेतों में घुसा पानी
Comments