फ्रांस में फिर गिरी सरकार, मैक्रों के सामने नया संकट! फ्रांस में पिछले 12 महीनों के भीतर ही प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू की सरकार गिर गई है, जिससे देश में एक बार फिर राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बन गया है। संसद में विश्वास मत हासिल करने में नाकाम रहने के बाद बायरू सरकार को सत्ता से बाहर होना पड़ा।
क्यों गिरी बायरू सरकार?
फ्रांस्वा बायरू की सरकार के समर्थन में संसद में केवल 194 वोट पड़े, जबकि विरोध में 364 वोट डाले गए। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री बायरू ने खुद ही संसद में विश्वास मत प्रस्ताव लाने की मांग की थी। उन्होंने देश के बढ़ते बजट घाटे और कर्ज को कम करने के लिए 2026 तक 44 अरब यूरो बचाने की एक योजना पेश की थी, लेकिन विपक्षी दल इससे सहमत नहीं थे।फ्रांस में फिर गिरी सरकार, मैक्रों के सामने नया संकट!
मैक्रों के सामने चौथी चुनौती
यह राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि उन्हें 12 महीनों के भीतर चौथा नया प्रधानमंत्री खोजना होगा। पिछले साल दिसंबर में ही मैक्रों ने बायरू को प्रधानमंत्री नियुक्त किया था, जिन्होंने 9 महीने तक इस पद पर कार्य किया। बायरू आज अपना इस्तीफा सौंपेंगे।फ्रांस में फिर गिरी सरकार, मैक्रों के सामने नया संकट!
आगे क्या होगा?
अब राष्ट्रपति मैक्रों को जल्द ही एक नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति करनी होगी। जब तक नया पीएम नियुक्त नहीं हो जाता, तब तक फ्रांस्वा बायरू कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में पद पर बने रह सकते हैं। मैक्रों को ऐसे नेता की तलाश है जो संसद में विपक्षी दलों के बीच सहमति बना सके और देश को इस राजनीतिक संकट से बाहर निकाल सके।फ्रांस में फिर गिरी सरकार, मैक्रों के सामने नया संकट!