जीएसटी में ऐतिहासिक बदलाव: 12% और 28% स्लैब खत्म, अब ये चीजें होंगी बेहद सस्ती!
जीएसटी काउंसिल ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए 12% और 28% टैक्स स्लैब को खत्म करने का फैसला किया है। अब देश में केवल 5% और 18% के मुख्य स्लैब लागू होंगे, जिससे कई रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी। आइए जानते हैं क्या हैं ये बदलाव और किन चीजों पर पड़ेगा इसका असर।