दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटा, पर बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं!
राजधानी दिल्ली के लिए एक अच्छी खबर है! कई दिनों की लगातार बढ़ोतरी के बाद, यमुना नदी के जलस्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पुराने लोहे के पुल पर शनिवार को यमुना का जलस्तर 206.65 मीटर रहा, जो पहले 207 मीटर के आसपास था। केंद्रीय जल आयोग ने भी आगे गिरावट का अनुमान जताया है, जिसके अनुसार शाम तक यह 206 मीटर के आसपास पहुंच सकता है।