दिल्ली में बाढ़ का कहर: यमुना का जलस्तर बढ़ा, 7500 लोग विस्थापित
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। बुधवार दोपहर 1 बजे यमुना का जलस्तर 207 मीटर तक पहुंच गया, जिसके कारण यमुना किनारे बसे कई क्षेत्रों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। अब तक 7,500 से अधिक लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर बने 25 राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।