Newsमहतारी वंदन योजना: महिलाओं के लिए बड़ी खबर, जल्द खुलेगी वेबसाइट!
महतारी वंदन योजना: महिलाओं के लिए बड़ी खबर, जल्द खुलेगी वेबसाइट! पिछले डेढ़ साल से महतारी वंदन योजना का इंतजार कर रही लाखों महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्योत्सव में राज्य सरकार इस योजना से जुड़ी बड़ी घोषणा कर सकती है, जिसके बाद महतारी वंदन योजना की वेबसाइट जल्द ही नए आवेदनों के लिए खोल दी जाएगी। इससे वंचित महिलाएं भी सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी और उन्हें योजना का लाभ मिल पाएगा।