News गौठान में गायों की दर्दनाक मौत, सवालों के घेरे में व्यवस्था!
गौठान में गायों की दर्दनाक मौत, सवालों के घेरे में व्यवस्था! छत्तीसगढ़ के महका ग्राम पंचायत में गौठान के भीतर मवेशियों की मौत का एक हृदय विदारक मामला सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों के भीतर इस गौठान में लगभग 15 गायों की मौत हो चुकी है। इन मृत मवेशियों की लाशें गौठान के अंदर पड़ी हुई हैं, जिन्हें चील-कौवे नोंच रहे हैं, जो इस भयावह स्थिति का प्रमाण है।