News शीतला माता मंदिर के पास असामाजिक तत्वों का आतंक, बजरंग दल ने दिलाई न्याय
शीतला माता मंदिर के पास असामाजिक तत्वों का आतंक, बजरंग दल ने दिलाई न्याय, धार्मिक स्थलों के पास असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियां समाज में चिंता का विषय बन रही हैं। ऐसा ही एक मामला गुंडरदेही स्थित शीतला माता मंदिर के पास सामने आया है, जहाँ नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों ने स्थानीय निवासियों का जीना दूभर कर दिया है। ये तत्व न केवल हिंदुओं द्वारा लगाए गए धार्मिक पोस्टर और झंडों को फाड़ते हैं, बल्कि अब घरों में घुसकर मारपीट और दुर्व्यवहार पर भी उतर आए हैं।