Newsसूरजपुर डबल मर्डर केस: SUV से कुचलकर पिता-पुत्र की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर डबल मर्डर केस: SUV से कुचलकर पिता-पुत्र की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार, सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिवरागुड़ी में 22 सितंबर की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मूंगफली खाने के मामूली विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि एक पिता और उसके दो बेटों को बोलेरो से कुचल दिया गया। इस भीषण वारदात में पिता और उसके बड़े बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, प्रकरण में घोर लापरवाही बरतने वाले रामानुजनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र साहू पर एसपी प्रशांत ठाकुर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन अटैच कर दिया है।